Punjab Infoline

हिंदी

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी, जीशान अख्तर का नाम आया सामने

19 Nov, 2026 06:30 PM

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी, जीशान अख्तर का नाम आया सामने

Saif Ali Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी जीशान अख्तर की ओर से दी गई है। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में उसी ने दी है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी के पीछे संभावित आपराधिक संबंधों तथा नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ होने की भी जांच

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धमकी के पीछे कोई आपराधिक गिरोह है या फिर किसी व्यक्ति ने डर फैलाने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया है। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस पहले से ही जीशान अख्तर को लेकर हाई अलर्ट पर है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित है।

कई बॉलीवुड सितारों को मिल चुकी हैं धमकियां

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना सहित कई बड़े बॉलीवुड अभिनेताओं को अलग-अलग गैंगों की ओर से धमकियां मिलने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

सलमान खान के बाद अन्य सितारे भी निशाने पर

पिछले कुछ महीनों में मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। खासकर बॉलीवुड हस्तियों को लगातार मिल रही धमकियों और हमलों की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है।

इसकी शुरुआत अभिनेता सलमान खान को मिली धमकियों से हुई थी। इसके बाद फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की घटना सामने आई। हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।

Latest News