Indian Railways: कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, 1 दिसंबर से कई ट्रेनें रद्द; 28 फरवरी 2027 तक रहेगा असर
सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की सेवाओं में बदलाव किया है। यह फैसला 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को सप्ताह के निर्धारित दिनों में नहीं चलाया जाएगा।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की सेवाएं निर्धारित अवधि के लिए बंद रहेंगी। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती की गई है।
संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस रहेगी रद्द
- 22857 संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 22858 आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
त्रिवेणी एक्सप्रेस के परिचालन दिनों में कटौती
- 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस: 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी।
- 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर से 14 फरवरी तक बुधवार और रविवार को नहीं चलेगी।
- 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर से 14 फरवरी तक हर बुधवार को रद्द रहेगी।
- 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस: 15 दिसंबर से 13 फरवरी तक मंगलवार और शनिवार को नहीं चलेगी।
अजमेर-सियालदह और कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस भी प्रभावित
- 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी।
- 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी।
- 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस: 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक हर शनिवार को रद्द रहेगी।
- 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस: 7 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी।
चंबल एक्सप्रेस का रूट भी रहेगा प्रभावित
कोहरे को देखते हुए चंबल एक्सप्रेस को भी आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
- 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस: 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के बीच नहीं चलेगी।
- 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस: 7 दिसंबर से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि सर्दियों के दौरान कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और उसके परिचालन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।