Punjab Infoline

हिंदी

जांयटस ग्रुप राजपुरा की ओर से जरूरत मंदो को दी गई सिलाई मशीनें

08 Oct, 2022 04:30 AM

राजपुरा,8 अक्टूबर (राजेश डाहरा)जांयटस ग्रुप आफ राजपुरा की ओर से श्री संदीप कमल की अध्यकता मे जरूरतमंद औरतों को सिलाई मशीनें वितरित की गई। जांयटस ग्रुप आफ राजपुरा की ओर से जांयटस भवन मे गत तीस वर्षो से जरूरतमंद औरतों और लड़कियों के लिए सिलाई कढ़ाई सेंटर चलाया जा रहा था। इस सिलाई कढ़ाई सेंटर में औरतो को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के लिए सिखलाई दी जाती थी और सिखलाई कोर्स पूरा होने के बाद जरूरतमंद औरतो को सिलाई मशीने भी जांयटस ग्रुप की ओर से प्रदान की जाती थी लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन के आदेशानुसार सिलाई सेंटर बंद करना पड़ा । अब कोरोना के हालात कुछ ठीक होने कारण फिर से सिलाई कढ़ाई सेंटर शुरू किया जा रहा है जिसमे जरूरतमंद लड़कियों को ट्रेनिंग दी जायेगी और औरतो को आत्मनिर्भर करने के लिए जांयटस ग्रुप की ओर से हर संभव सहायता दी जाऐगी।इस सिलाई मशीनें वितरण कार्यक्रम की चेयरपर्सन श्रीमति नीरजा गुजराल थी जिनकी देखरेख मे सारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके जांयटस अध्यक्ष श्री संदीप कमल के साथ युनिट डायरेक्टर प्रदीप कुमार नंदा , पी आर ओ प्रदीप कमल, डायरेक्टर अशोक तनेजा ,कैशियर सुनील उतरेजा, श्रीमति सुनीता कुमार, कविता गुडवानी , गीता कमल मोना वर्मा, नीना अनेजा,विपला डाहरा,मंजू सिंधी,बबली पाहवा और सुषमा पाहवा मौजूद रहीं।

Latest News