Punjab Infoline

हिंदी

नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में तीन पर पर्चा

31 May, 2020 04:30 AM

संगरूर ,31 मई (सपना रानी) थाना लहरा में नाबालिग लड़की को गुमराह कर भगाकर ले जाने के आरोप में गांव डसका के तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार ओम प्रकाश ने बताया कि गांव डसका की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को गांव के जगसीर सिंह, सुखविदर तोती व लखविदर रीठा गुमराह कर कहीं ले गए। पुलिस ने लड़की के ब्यान पर जगसीर सिंह, सुखविदर को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया व पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया। जबकि तीसरे आरोपी लखविदर सिंह की तलाश जारी है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Latest News