Punjab Infoline

हिंदी

नए साल 2020 में राजपुरा शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों की बदली जाएगी नुहार- कम्बोज

04 Jan, 2020 05:30 AM

राजपुरा (राजेश डाहरा)आज राजपुरा के विधायक सरदार हरदयाल सिंह कंबोज ने एक समारोह के दौरान एक पत्रकार वार्ता में कहा कि आने वाले एक महीने में पूरे राजपुरा की 8000 लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी जिसके लिए नगर कोंसिल में इसका टैंडर पास हो चुका है ।उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से राजपुरा में स्ट्रीट लाइटों को लेकर राजपुरा की जनता परेशान थी पर अब पूरे राजपुरा में सभी की सभी लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटों में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही राजपुरा शहर में क्राइम और चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।यह सीसीटीवी कैमरे राजपुरा के हर एक मेन चौक में लगाए जाएंगे इससे राजपुरा में होने वाले क्राइम और चोरी की वारदातों पर नकेल कसा जाएगा ।

Latest News