Punjab Infoline

हिंदी

Delhi Pollution: प्रदूषण रोकने के लिए सरकार के बड़े फैसले, 1 नवंबर से लागू होंगे कई नियम

28 Sep, 2026 08:33 PM

दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाली प्रदूषण की समस्या पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, ताकि सर्दियों के मौसम में हवा को प्रदूषित होने से रोका जा सके।

निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक

सरकार ने 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक सभी तरह की निर्माण और ढहाने की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। वहीं, 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

1 नवंबर से 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

सरकार के आदेश के अनुसार, 1 नवंबर से दिल्ली में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू किया जाएगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में 50% की कमी की जाएगी।

1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, जबकि 50% कर्मचारी कार्यालय से काम करेंगे।

ऑफिस टाइमिंग में भी बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक कार्यालयों के समय में बदलाव का भी फैसला किया है। एमसीडी के अधीन आने वाले कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि जीएनसीटीडी (GNCTD) के अधीन आने वाले कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे।

पार्किंग फीस होगी दोगुनी

इसके साथ ही 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए मान्यता प्राप्त पार्किंग स्थलों पर पार्किंग फीस दोगुनी की जाएगी।

Posted By: Punjab Infoline Bureau

Latest News