Punjab Infoline

हिंदी

घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन द्वारा कई गांवों को अलर्ट जारी

06 Aug, 2025 08:18 PM

राजपुरा,6अगस्त (राजेश डैहरा): घग्गर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद, पटियाला जिला प्रशासन ने राजपुरा सब-डिवीजन के तहत घग्गर नदी के पास स्थित कुछ गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है।

राजपुरा के एसडीएम श्री अविकेश गुप्ता द्वारा जारी एक एडवाइजरी के अनुसार, ऊंटसर, ननहेड़ी, संजरपुर, लाछड़ू, कमालपुर, रामपुर, सोंटा, माड़ू और चमारू सहित आसपास के इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और घग्गर नदी के पास न जाने की सलाह दी गई है। किसी भी जानकारी के लिए राजपुरा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 01762-224132 पर संपर्क किया जा सकता है।

Posted By: RAJESH DEHRA

Latest News