Punjab Infoline

हिंदी

स्वामी विवेकानंद कॉलेज में एन. सी.सी. कैडेट का किया गया चयन

29 Oct, 2022 05:30 AM

राजपुरा,29 अक्टूबर(राजेश डाहरा)राजपुरा नजदीक स्वामी विवेकानंद कॉलेज में एन.सी. सी. सत्र 2022 के लिए 5 पंजाब बटालियन एन. सी.सी. कैडेट का चयन किया गया।इस नामांकन में भाग लेने के लिए बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया जिसमें लगभग 150 के करीब बच्चों ने भाग लिया।इस चयन प्रक्रिया में अधिकारियों ने पहले बच्चों का शारीरिक परीक्षण किया और फिर लिखित परीक्षा के आधार पर 36 बच्चों का चयन किया।इस मौके पर 5 पंजाब बटालियन पटियाला के सूबेदार अवदेश और सी. एच. एम. गुरमीत सिंह मौजूद रहे।कॉलेज के ए. एन. ओ. लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह बराड़ ने बच्चे को एन.सी.सी. के आदर्शों, एकता और अनुशासन के बारे में बताया।इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रतीक गर्ग ने सिलेक्ट हुये विद्यार्थियों को बधाई दी।इस मौके पर चेयरमैन अश्विनी गर्ग और प्रेसिडेंट अशोक गर्ग ने सभी निर्वाचित एन. सी.सी. वोलेंटियर को देश में किसी भी आपदा के लिए तैयार रहने को कहा और अपनी शुभकामनाएं दी।

Posted By: RAJESH DEHRA

Latest News