Punjab Infoline

हिंदी

Fatehpur Gas Cylinder Blast: सिलेंडर फटने से घर की छत ढही, करीब आधा दर्जन लोग मलबे में द

28 Sep, 2026 08:25 PM

फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक घर की छत ढह गई, जिसके मलबे में करीब आधा दर्जन लोगों के दबे होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल किसी के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

खाना बनाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मलवां थाना क्षेत्र के एक घर में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। अचानक गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

धमाका इतना जोरदार था कि जिस घर में सिलेंडर फटा, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर की छत ढहने के बाद अंदर मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।

आसपास के 4 से 5 घर भी क्षतिग्रस्त

गैस सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि आसपास के 4 से 5 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले के डीएम (जिला मजिस्ट्रेट) और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

Posted By: Punjab Infoline Bureau

Latest News