Punjab Infoline

हिंदी

रोजगार मेले में 469 युवाओं का रोजगार मेले में चयन

13 Sep, 2019 04:30 AM

धूरी,13 सितम्बर (महेश जिंदल) जिला प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार के आदेशों पर युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए मेगा रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, ताकि नौजवान अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में अपना नाम पैदा कर सकें। इसी लड़ी के तहत बुधवार को देश भगत कॉलेज बरड़वाल धूरी में लगे मेगा रोजगार मेले दौरान रजिस्टर्ड हुए 855 आवेदकों में से 469 का चयन निजी क्षेत्रों में रोजगार मुहैया करवाने के लिए हुआ। मेले में दो दर्जन के करीब कंपनियों के कर्मचारी शामिल हुए। इन्होंने युवाओं की योग्यता के आधार पर रोजगार के लिए चुना। नौजवानों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की मुहिम की बदौलत ही आज उन्हें रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला है। जिले की विभिन्न सब डिवीजनों में आयोजित किए जा रहे नौ रोजगार मेलों संबंधी डीसी थोरी ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार पोर्टल पर कोई भी आवेदक अपनी योग्यता के हिसाब से खुद को रजिस्टर्ड करवा सकता है। सरकार द्वारा जिला प्रबंधकीय कंप्लेक्स में स्थापित किया रोजगार व कारोबार ब्यूरो हुनरमंद युवाओं को रोजगार के समर्थ बनाने के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। गत सप्ताह भवानीगढ़ में पहला रोजगार मेला लगाया गया था। इसमें रजिस्टर्ड हुए 780 उम्मीदवारों में से 573 को रोजगार के लिए चुना गया था। डीसी थोरी ने बताया कि आगामी रोजगार मेला 13 सितंबर को रामगढि़या भवन पोहीड़ रोड़ अहमदगढ़ में लगाया जाएगा।

Latest News