राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक खुलेगा
21 Jan, 2025 12:00 AM
राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। यह उद्यान सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। सोमवार को रखरखाव के कारण उद्यान बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान), 20 और 21 फरवरी (राष्ट्रपति भवन में आगंतुक सम्मेलन), और 14 मार्च (होली के अवसर पर) को भी उद्यान बंद रहेगा।
प्रवेश और निकास
सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के पास स्थित है। सुविधा के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा प्रत्येक 30 मिनट में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विशेष श्रेणियों के लिए विशेष दिन
अमृत उद्यान में निम्नलिखित विशेष श्रेणियों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं:
- 26 मार्च: दिव्यांगजन के लिए
- 27 मार्च: रक्षा, अर्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों के लिए
- 28 मार्च: महिलाओं और जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए
- 29 मार्च: वरिष्ठ नागरिकों के लिए
प्रवेश शुल्क और बुकिंग
अमृत उद्यान में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें। वॉक-इन प्रवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।
विविधता का अमृत महोत्सव
6 से 9 मार्च 2025 तक अमृत उद्यान में 'विविधता का अमृत महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का महोत्सव दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करेगा।
Posted By: Gurjeet Singh




