Punjab Infoline

हिंदी

राजेश बावा 'आप' के राजपुरा के नए हल्का कोआर्डिनेटर नियुक्त

15 Sep, 2025 04:23 PM

राजपुरा,14 सितम्बर (राजेश डैहरा): आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजपुरा के वरिष्ठ नेता राजेश बावा को हल्का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया है। इस नियुक्ति पर राजपुरा की विधायक नीना मित्तल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। राजपुरा विधायक ने कहा कि राजेश बावा की नियुक्ति से पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।


इस अवसर पर, राजेश बावा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राजपुरा की विधायक नीना मित्तल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और राजपुरा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करना है।

Posted By: RAJESH DEHRA

Latest News