Punjab Infoline

हिंदी

लंगर का खाना खाने से 150 के करीब गांव वासी हुए बीमार

25 Dec, 2018 05:30 AM

राजपुरा (राजेश डाहरा) राजपुरा के नजदीक गांव पड़ते फरीदपुर गुजराँ में लंगर का खाना खाने से करीब 150 गांववासियों को उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत के चलते राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। यहां पर अस्पताल में एमरजेंसी के डॉक्टर विक्रांत मित्तल ने बताया कि बीते कल से लगातार मरीजो का आना जारी है ।जिन में से कइयों को उपचार के बाद रवाना कर दिया गया है। इस मौके पर राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोजऔर नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान श्री नरिंदर शास्त्री ने मरीजों का हाल जाना ।इस मौके पर विधायक कंबोज ने कहा कि परमात्मा का शुक्र है कि सभी मरीज खतरे से बाहर है ।उन्होंने इस मौके पर आसपास के इलाके में लंगर बनाने वाली कमेटियों को सावधानी से लंगर बनाने की अपील की ।

Latest News