Punjab Infoline

ਪੰਜਾਬੀ

बेरोजगार अध्यापक यूनियन का धरना 37वें दिन में दाखिल

11 Oct, 2019 04:30 AM

संगरूर,10 अक्टूबर (सपना रानी) बेरोजगार ईटीटी व टीईटी पास अध्यापक यूनियन का पक्का धरना 37 वें दिन में प्रवेश कर गया है। इसके तहत बेरोजगार यूनियन नौजवान पानी की टंकी पर लगाए मोर्चे पर कायम हैं। इतना समय बीत जाने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी मदद करने के लिए नहीं आया। यूनियन के सीनियर उप प्रधान संदीप सामा, मोनो फिरोजपुर, राजवीर मुक्तसर, नील मानसा व राज कुमार मानसा ने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं का र्कोइ हल नहीं निकाला गया है, जिस कारण यूनियन सदस्यों में रोष पाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिगला द्वारा यूनियन से 10 दिन पहले की गई बैठक में उन्होंने यूनियन को विश्वास दिलाया था कि उनकी समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, लेकिन 10 दिन गुजर जाने पर भी किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिला। यूनियन सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का हल जल्द न किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Latest News