Punjab Infoline

हिंदी

हार्ट अटैक की आशंका खारिज, वासुदेव देवनानी की तबीयत गैस की समस्या के कारण बिगड़ी

20 Jan, 2025 05:30 AM

पटना से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने जानकारी दी कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि हार्ट अटैक की कोई बात नहीं है। संभवत: गैस की समस्या के कारण उनकी तबीयत खराब हुई। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

वासुदेव देवनानी ने डॉक्टरों से बातचीत के दौरान राजस्थान लौटने की इच्छा जाहिर की। इस पर विशेष विमान की व्यवस्था की गई है, जिससे वे राजस्थान वापस जाएंगे।


Posted By: Gurjeet Singh

Latest News