Punjab Infoline

हिंदी

प्रेम संबंधों के चलते युवक ने छत वाले पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

04 Jan, 2019 05:30 AM

धूरी,4 जनवरी (महेश) धूरी के दशमेश नगर मोहल्ले में एक युवक ने प्रेम संबंधों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के माता-पिता द्वारा विवाह के लिए राजी न होने से खफा होकर प्रेमी ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर लड़की के माता-पिता व मामा-मामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दशमेश नगर में रहने वाले चंदन सिंह ने अपने घर में छत वाले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल धूरी में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन सिंह का अपने ही मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। वह उससे विवाह करना चाहता था, किंतु लड़की के परिजन राजी नहीं थे। इससे परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चंदन सिंह के पिता सतपाल सिंह ने थाना सिटी धूरी में पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि लड़की की माता, पिता, मामा व मामी द्वारा विवाह में रुकावट बनते हुए उसके लड़के को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। जब जांच अधिकारी सुरजन सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने इस मामले की पुष्टि करते हुए मृतक के पिता और सुसाइड नोट के आधार पर स्वर्ण सिंह और उनकी अपनी सिटी दशमेश नगर धूरी और उनके रिश्तेदार कुलवंत सिंह और उनकी पत्नी गांव जोरा बस्ती,पातड़ा के खिलाफ मुकदमा नंबर 1 दिनांक 03.01.2019 ए/डी 306, 34 आईपीसी पुलिस सिटी धूरी जांच कर रही है और शव को कब्जे में ले लिया गया है।

Posted By: MAHESH JINDAL

Latest News