तीन किलोमीटर वॉक में पटियाला की बलजीत कौर ने मारी बाजी

Date: 23 November 2019
SAPNA RANI, DHURI
संगरूर,22 नवंबर (सपना रानी) वार हीरोज स्टेडियम में चल रही 65वीं पंजाब स्कूल एथलेटिक मीट के दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान राजिदर राजा बीरकलां ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को करवाए गए मुकाबलों में जिला स्कूल टूर्नामेंट के प्रेस सचिव अमरीक सिंह डीपीआइ ने बताया कि अंडर 19 लड़कियों के तीन किलोमीटर वॉक रेस में पटियाला की बलजीत कौर ने पहला, जालंधर की सुनैना ने दूसरा व होशियारपुर की रूबी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया, लड़कों के इसी ग्रुप में पांच किलोमीटर वॉक में फरीदकोट के धीर गोयल ने पहला, कपूरथला के सहज ने दूसरा व अमृतसर के राजनदीप ने तीसरा स्थान स्थान हासिल किया, 1500 मीटर लड़कों में फिरोजपुर के सुरिदर सिंह ने पहला होशियारपुर के लक्ष्यदीप सिंह ने दूसरा व तरनतारन के बलदेव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया, लड़कियों के इन्हीं मुकाबलों में मुक्तसर की पूजा ने पहला, अमृतसर की भूपिदर कौर ने दूसरा व अमृतसर की जसविदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर 17 बाल ग्रुप में तीन हजार मीटर में मुक्तसर की नीकिता ने पहला, रोपड़ की प्रियंका ने दूसरा व बठिडा की मनदीप कौर ने तीसरा स्थान, लड़कों के इन्ही मुकाबलों में फाजिल्का के सुरिदर सिंह ने पहला, गुरदासपुर के चरणजीत सिंह ने दूसरा व मानसा के परविदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया, लड़कियों के अंडर 19 बाल शॉटपुट में होशियारपुर की अवनीत कौर ने पहला, फरीदकोट की इमरोज संधू ने दूसरा व तरनतारन की मनजीत कौर ने तीसरा स्थान, इन्हीं मुकाबलों में अंडर 17 लड़कों में अमृतसर के उमेश रंगा ने पहला, जालंधर के शुभकरण सिंह ने दूसरा व पटियाला के रघवीर सिंह ने तीसरा स्थान, अंडर 17 लड़कियों के तीहरी छलंग मुकाबलों में जालंधर की सुखवीर कौर ने पहला, फतेहगढ़ की नवजोत कौर ने दूसरा व मोगा की सिमरनजोत कौर ने तीसरा स्थान स्थान हासिल किया। लड़कों के मुकाबलों में बरनाला के सुखप्रीत सिंह ने पहला, कपूरथला के सुखवीर सिंह ने दूसरा व रोपड़ के राजविदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी ग्रुप के लड़कों के डिस्कस थ्रो में जालंधर के शुभकरण सिंह ने पहला, पटियाला के रणवीर सिंह ने दूसरा व पटियाला के ही बीरहिम्मत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल समागम में कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार घीचा, डिक्की जैजी, दलजीत शर्मा, बलविदर सिंह धालीवाल, सुखपाल सिंह बाली, सहायक शिक्षा अधिकारी खेलें शिवराज सिंह, कुलदीप सिंह खेड़ी, बलजिदर ऋषि, प्रिस कालड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Latest News

Website Development Comapny in Ludhiana

Contact for Website Development, Online Shopping Portal, News Portal, Dynamic Website

Mobile: 9814790299

Get Your Domain Name

Domain Name, Email Hosting, VPS, SSL Certificate

Visit: www.arashinfo.com