आम आदमी पार्टी के दीपक सूद व दिनेश मेहता ने शुरू करवाई भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा
- राष्ट्रीय
- 10 Oct, 2022 12:00 AM (UTC)
राजपुरा,10 अक्टूबर ( राजेश डैहरा) : आज यहां वाल्मीकि समाज की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपक सूद व विशेष मेहमान दिनेश मेहता ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ करवाया ।इस अवसर पर वाल्मीकि समाज कीओर से दीपक सूद व दिनेश मेहताको सिरोपा पहना कर सम्मानितकिया। शोभायात्रा का शुभारंभकरने के बाद दीपक सूद ने कहाकि भगवान वाल्मीकि जी के कारणही दुनिया में नवरात्र, दशहरा औरदीपावली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।इस कारण सभी का कर्तव्य बनता हैकि वह घर में कोई भी शुभ कार्य याधार्मिक कार्य करने से पहले भगवानवाल्मीकि जी की पूजा-अर्चना करें।उन्होंने कहा कि प्रभु वाल्मीकि जीने हमें सदमार्ग पर चलने को प्रेरितकिया। विशेष मेहमान के तौर परपहुंचे दिनेश मेहता ने कहा कि उनकीशिक्षाएं ग्रहण कर विकास कार्य मेंअहम योगदान देने के लिए सभी काकर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि केवल आगे बढ़ना चाहिए।हमारे देश की एकता व अखंडताकेवल बाबा साहिब के संविधान कीबदौलत ही बनी हुई है। इसलिए हमसभी को भगवान वाल्मीकि, सतगुरुरविदास, सतगुरु कबीर और बाबासाहिब की शिक्षाओं पर चलते हुएदेश के विकास में अपना योगदानदेना चाहिए। भगवान वाल्मीकि जीने ही हमें जिंदगी का सही रास्तादिखाया, हमें उन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।