दिल्ली ने लाहौर को पछाड़ा, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
भारत की राजधानी दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पछाड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गई। लगभग दो करोड़ की आबादी वाले इस महानगर में हवा की गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्तर तक पहुंच गई है। जहरीले स्मॉग की घनी चादर छाने के कारण दृश्यता भी बेहद कम हो गई है। सुबह के समय मुख्य सड़कों पर वाहन और मोटरसाइकिल घने धुएं के बीच से गुजरते दिखाई दिए। इस दौरान स्ट्रीट लाइटों की रोशनी भी धुंधली पड़ गई...