एस एच ओ अमनदीप नाहर जी कपूरथला ने किया रामलीला का उद्घाटन
- स्थानीय और क्षेत्रीय
- 23 Sep, 2025 10:57 AM (UTC)
श्री राम धर्म प्रचारिणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी कपूरथला (श्री सनातन धर्म सभा वाले) ने श्री रामायण जी पर आधारित पहली नाइट नारद मोह का मंचन सिटी हॉल चौक कपूरथला में किया. जिसका उद्घाटन अमनदीप नाहर जी थाना प्रभारी कपूरथला व राजेश चावला जी ने अपने कर कमलों से किया. शशिकांत मिश्रा और सचिन मिश्रा जी ने ज्योति प्रज्वलित करके गणपति जी का पूजन किया . सभा के कलाकार गणपति गणेश -ध्रुव कुमार वर्मा, नारद - शक्ति कुमार, विष्णु जी के अभिनय सभा के उप प्रधान-स्नेहदीप कश्यप ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथियों को सभा के प्रधान शिव दर्शन कपूर जी, अध्यक्ष विजय छाबड़ा जी, सचिन मनोज खुराना, कोषाध्यक्ष गुलशन कालरा जी ने सम्मानित किया.
Disclaimer: The facts and information in this news article are sourced from a press release or reported by our reporter. Punjab Infoline does not take any editorial or other responsibility for the same.
Leave a Reply