धोखे से गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए - एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी
अमृतसर, 19 मार्च - शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की धोखे से गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए उनकी तुरंत रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपनी जायज़ मांगों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को गिरफ्तार करना देश के अन्नदाताओं का अपमान है। शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई शर्मनाक है, क्योंकि एक तरफ...